लखनऊ :
बंथरा के स्कूल में चोरों ने ताला तोड़कर कंप्यूटर-टीवी समेत सामान चोरी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के राजकीय हाईस्कूल बेंती में चोरों ने विद्यालय के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोमवार सुबह स्कूल पहुंची प्रधानाध्यापिका ने कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना बन्थरा क्षेत्र बेंती मे स्थित राजकीय हाईस्कूल में बेखौफ चोरों तालातोड़कर स्कूल से कीमती समान चोरी कर ले गए। सोमवार को स्कूल खुलने पर घटना कीई जानकारी हुई ।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका तोशिमा सिंह के मुताबिक, 14 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह सहकर्मी वंदना प्रजापति के साथ विद्यालय पहुंचीं। परिचारक अविनाश कुमार से मुख्य गेट खुलवाकर अंदर जाने पर चैनल का ताला टूटा मिला। विद्यालय के चार कमरों के इंटरलॉक भी टूटे हुए थे और अलमारियों में रखा सामान अस्त-व्यस्त था।
जांच करने पर कार्यालय से पुराना कंप्यूटर सेट व प्रिंटर, प्रधानाध्यापिका के कक्ष से साउंड बॉक्स, विज्ञान प्रयोगशाला से करीब पांच वर्ष पुराना 32 इंच एलईडी टीवी तथा मल्टीपरपस हॉल से व्यावसायिक शिक्षा का टूल बॉक्स, रिंच, पेचकस और प्लास आदि गायब मिले।
प्रधानाध्यापिका ने बंथरा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
