मऊ :
हादसे में मृत तीन बुनकर युवकों के परिजनों से मिले MLC शाह आलम, दी आर्थिक सहायता।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मोहल्ला इस्लामाबाद में पिछले दिनों हुए दर्दनाक हादसे में तीन बुनकर युवकों की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। हादसे में अपने जवान बेटों को खोने वाले तीनों परिवारों के दुख में आज समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य मोहतरम शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने शामिल होकर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मेरे आग्रह पर शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने तीनों पीड़ित परिवारों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना समाज और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत युवकों की आत्मा की शांति की कामना की।
आर्थिक सहायता मिलने पर परिजनों ने आभार व्यक्त किया और कहा कि इस कठिन समय में मिला सहयोग उनके लिए संबल का कार्य करेगा।
