लखनऊ :
गुडम्बा में घर में घुसकर चोरी करने वाला शातिर युवक गिरफ्तार,साथी फरार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गुडम्बा पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के जेवरात, ₹720 नकद और चोरी की रकम से खरीदी गई काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बुद्धराम उर्फ बुद्धा (22) पुत्र शिवनाथ, निवासी केसरीपुर, बाराबंकी के रूप में हुई है।
विस्तार :
थाना गुडम्बा इस्पेक्टर के मुताबिक 17 सितंबर को किरन इन्क्लेव, भाखामऊ निवासी अभिषेक प्रभाकर के घर से कीमती जेवरात और नकदी चोरी होने की लिखित शिकायत स्थानीय थाने में दी थी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच के दौरान घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज और घटना में इस्तेमाल वाहन के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सुरागरसी के आधार पर बुधवार सुबह करीब 9:05 बजे पारा-रजौली मार्ग से बुद्धराम उर्फ बुद्धा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी वसीम के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि चोरी के जेवरात और नकदी दोनों ने आपस में बांट लिए थे।
पुलिस के अनुसार बुद्धराम ने अपने हिस्से में आई सोने की चेन बेचकर अपने पिता के नाम से अपाचे बाइक संख्या UP41 BW 9207 खरीदी थी। आरोपी के कब्जे से दो कान की बालियां, नथनी, कलाई तोड़ लच्छा, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी छागल, कमर की करधन और ₹720 नकद बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के साथी वसीम के पास अभी एक सोने की चेन, चार लड़ की चेन और ₹10 हजार नकद होने की जानकारी मिली है। उसकी तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार बुद्धराम के खिलाफ बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाने में चोरी समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
