ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ :मधुबन के दुबारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले मंत्री और राहत सामग्री किया वितरित||Mau:The minister met with flood victims in Dubhari, Madhuban, and distributed relief materials.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ :
मधुबन के दुबारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले मंत्री और राहत सामग्री किया वितरित।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन तहसील अंतर्गत दुबारी क्षेत्र स्थित जनता इंटर कॉलेज परिसर में बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात कर राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना गया और उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया गया।
बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही उनके लिए भोजन एवं शुद्ध पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी परिवार को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर कहा गया कि जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश सरकार सभी लोगों के प्रति संवेदनशील है। राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ संचालित किया जा रहा है। प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें