बुधवार, 30 सितंबर 2026

मऊ :अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद।।||Mau:Interstate liquor smuggler arrested, large quantity of foreign liquor recovered.||

शेयर करें:
मऊ :
अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार भारी मात्रा मे अंग्रेजी शराब बरामद।।
●होण्डा सिटी कार समेत नकदी बरामद, रामपुर पुलिस ने काठतरांव के पास की कार्रवाई।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना रामपुर क्षेत्र काठतरांव के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार और 1,600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विस्तार : 
पुलिस के अनुसार रामपुर थाना पुलिस ने बुधवार को काठतरांव के पास कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 164 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त होण्डा सिटी कार और 1,600 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेश दत्त मिश्रा और थानाध्यक्ष रामपुर सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को 30 सितंबर 2026 को दोपहर 3:10 बजे काठतरांव के पास गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार पुत्र भिखारी भगत, निवासी कुढ़वन, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया (बिहार), दीपक कुमार पुत्र राजकिशोर भगत, निवासी कुढ़वन, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया (बिहार) और छोटू कुमार पुत्र स्व. महेन्द्र भगत, निवासी बदिया, थाना बड़हरा कोठी, जिला पूर्णिया (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद शराब में ब्लेंडर प्राइड 750 एमएल की 95 बोतल, 375 एमएल की 40 बोतल, रॉयल ग्रीन व्हिस्की 375 एमएल की 23 बोतल, सिग्नेचर ब्रांड 750 एमएल की 46 बोतल, 375 एमएल की 24 बोतल, 180 एमएल की 47 बोतल तथा मैजिक मोमेंट 750 एमएल की 23 बोतल शामिल होने की जानकारी दी है।
इस मामले में थाना रामपुर में मु.अ.सं. 83/2026, धारा 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम एवं 319(2), 318(4), 338, 336(3) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय भेज दिया है।