शनिवार, 26 सितंबर 2026

मऊ :तेज आंधी-बारिश में ढहा कच्चा मकान,चार लोग मलबे में दबे,ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाय,एक की हालत गंभीर।||Mau:A mud house collapsed in a heavy storm and rain, trapping four people under the debris. Villagers rescued them, one is in critical condition.||

शेयर करें:
मऊ :
तेज आंधी-बारिश में ढहा कच्चा मकान,चार लोग मलबे में दबे,ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर बचाय,एक की हालत गंभीर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद मे शनिवार को तेज आंधी और भारी बारिश ने जनपद में जमकर कहर बरपाया। कोतवाली थाना सदर क्षेत्र के परदहा इलाके में तेज हवाओं और बारिश के बीच एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के वक्त मकान के अंदर मौजूद दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार लोग मलबे में दब गए।
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत-बचाव शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस बल ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतवाली थाना सदर क्षेत्र परदहा गॉव में तेज बारिश के दौरान एक किसान का कच्चा मकान भरभरा कर ढह गया। घर के अन्दर परिजन दब गए। घर गिरने की आवाज से गांव अफरा-तफरी मच गई। जुटे ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पुलिस को सूचना देने के बाद राहत बचाव मे जुट गए। युद्ध स्तर पर काम करते हुए मलवे मे दबे चार लोगों को बाहर निकलवा कर पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया जहाँ एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। 
पुलिस के अनुसार हादसे में घायल लोगों की पहचान रेनू सिंह, मीनू पटेल, प्रिंस सिंह और उज्ज्वला सिंह के रूप में हुई है। अचानक मकान ढहने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस घटना की जानकारी जुटाने के साथ राहत कार्य में लगी है।
हादसे की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भारी भीड़।
तेज आंधी-बारिश के बीच कच्चे मकान का ढहना इलाके के लिए बड़ा हादसा बन गया। गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से मलबे में दबे चारों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया।