गोण्डा- थाना तरबगंज पुलिस ने तारकोल की हेराफेरी एवं चोरी करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी आलोक पाण्डेय पुत्र राकेश कुमार पाण्डेय, प्रोपराइटर आलोक कन्स्ट्रक्शन, निवासी ग्राम देवरदा थाना तरबगंज जनपद गोण्डा द्वारा थाना तरबगंज पर तहरीर दी गयी कि उनका रोड कन्स्ट्रक्शन प्लांट तरबगंज-रगड़गंज मार्ग पर परसदा बाजार के आगे देवरदा के पास स्थित है। प्लांट के कांटे का संचालन कृपाशंकर पाण्डेय व दयाशंकर पाण्डेय तथा एचएम प्लांट का संचालन नियुक्त एजेन्ट प्रतिनिधि अमित कुमार एवं प्लांट एजेन्ट अरबाज आलम द्वारा किया जाता था। वादी द्वारा आरोप लगाया गया कि उक्त व्यक्तियों ने आपस में षड्यंत्र कर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर प्लांट पर आने वाले बिटुमिन/तारकोल की कांटे के माध्यम से हेराफेरी एवं चोरी की तथा चोरी किए गए माल को कम कीमत पर बेचकर प्राप्त धनराशि का आपस में लेन-देन किया। वादी के अनुसार उक्त कृत्य विगत लगभग 5 वर्षों से किया जा रहा था, जिससे फर्म को काफी वित्तीय क्षति हुई। वादी द्वारा यह भी आरोप लगाया गया कि तारकोल की सप्लाई से संबंधित दिल्ली गोल्डन लाजिस्टिक के मालिक निखिल चौहान एवं उनके अकाउंटेन्ट पप्पू कुमार भी उक्त कृत्य में शामिल थे तथा तारकोल की बड़ी मात्रा में हेराफेरी की गई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
कार्यवाही,,,
26.9.2026 को थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तरबगंज बाजार के पास चोरी के अभियुक्त अमित पुत्र रामलखन निवासी महरौरा थाना बछरावां जनपद रायबरेली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
