शनिवार, 26 सितंबर 2026

मऊ : तेज हवाओं संग बारिश से फसल क्षति पर किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे में दें सूचना।||Mau: Farmers should report crop damage due to heavy winds and rain within 72 hours on the toll-free number 14447.||

शेयर करें:
मऊ : 
तेज हवाओं संग बारिश से फसल क्षति पर किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर 72 घंटे में दें सूचना।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में पिछले दो दिनों से हो रही वर्षा और तेज सतही हवाओं को देखते हुए खरीफ फसलों को संभावित नुकसान को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अपील की है कि वर्षा अथवा तेज हवाओं के कारण फसल को किसी भी प्रकार की क्षति होने पर इसकी सूचना निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित फसल बीमा कंपनी को उपलब्ध कराएं।
उन्होंने बताया कि फसल बीमा कराने वाले किसान घटना के 72 घंटे के अंदर संबंधित बीमा कंपनी से संपर्क कर फसल क्षति की सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर भी फसल नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं।
किसान अपनी फसल क्षति की जानकारी जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी 72 घंटे के अंदर उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उप कृषि निदेशक ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में सूचना मिलने पर फसल क्षति का सर्वेक्षण और बीमा संबंधी कार्रवाई समय से सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने किसानों से अपील की कि फसल क्षति होने की स्थिति में बिना विलंब किए निर्धारित 72 घंटे के भीतर सूचना अवश्य दर्ज कराएं।