मंगलवार, 29 सितंबर 2026

मऊ: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार।।||Mau: A young man who posted indecent comments on social media has been arrested.||

शेयर करें:
मऊ: 
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ  जनपद में अपराध एवं साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोसी पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर के निर्देशन में की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक  अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0-398/2026 से संबंधित अभियुक्त नितिन पुत्र पांचू, निवासी गोधना, थाना घोसी, जनपद मऊ (उम्र 18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299, 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
मऊ पुलिस ने आमजन से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा आपत्तिजनक एवं अभद्र सामग्री पोस्ट करने से बचने की अपील की है।