ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

मऊ : सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन श्रमिकों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर।||Mau: A health camp was organized for workers on the third day of the Seva Sankalp Abhiyan.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
मऊ : 
सेवा संकल्प अभियान के तीसरे दिन श्रमिकों के लिए लगा स्वास्थ्य शिविर।
लेबर अड्डा भीटी व मिर्जा हादीपुरा में श्रमिकों को कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद मे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को श्रम विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से लेबर अड्डा भीटी और मिर्जा हादीपुरा में श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं जानकारी उपलब्ध कराई गई।
शिविर के दौरान श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पात्र श्रमिकों का पंजीकरण भी कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के संबंध में श्रमिकों को जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने श्रमिकों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा अपना पंजीकरण समय-समय पर अद्यतन रखने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।
इस दौरान श्रम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से श्रमिकों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें