बुधवार, 16 सितंबर 2026

लखनऊ :पत्नी को पिस्टल दिखाते हुए बोला कुछ नहीं होगा,अगले ही पल युवक की चली गई जान।||Lucknow:Showing his wife a pistol, he said nothing would happen. The next moment, the young man died.||

शेयर करें:
लखनऊ :
पत्नी को पिस्टल दिखाते हुए बोला कुछ नहीं होगा,अगले ही पल युवक की चली गई जान।।
●अवैध पिस्टल पत्नी को दिखाकर कर रहा इम्प्रेश,हुआ हादसा।।
दो टूक :  राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में देर रात एक खौफनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की जान चली गई। अवैध पिस्टल पत्नी को दिखाते समय युवक ने पहले उसकी मैगजीन नीचे गिरा दी। पिस्टल में एक राउंड मौजूद होने के बावजूद उसने कनपटी पर पिस्टल सटाकर कहा—“मैगजीन निकल गई है, कुछ नहीं होगा” और ट्रिगर दबा दिया। गोली कनपटी में लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल, हजरतगंज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान महिपाल खेड़ा चौकी सरसवां निवासी यसार्थ शरण यादव पुत्र शिव शरण यादव (29) के रूप में हुई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने घटना पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई मे जुट गई।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक घटना 15/16 सितंबर की रात करीब 11 बजे महिपाल खेड़ा चौकी सरसवां मे एक युवक ने हंसी हंसी मे खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।
अचानक हुए धमाके और पति को खून से लथपथ तड़पते देख पत्नी की चीख निकल गई. परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुशांत गोल्फ सिटी प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की छानबीन शुरु कर दी।। 
पुलिस पूछताछ मे परिजनों ने बताया मृतक युवक यसार्थ शरण यादव पुत्र शिव शरण यादव कहीं से अवैध पिस्टल लेकर आया था और अपनी पत्नी को दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई। एक राउंड पिस्टल में फंसा रह गया था। युवक ने इसे खाली समझते हुए पिस्टल कनपटी पर सटाई और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन मे अस्पताल ले गए जहाँ डाक्टर ने मृतक घोषित कर दिया।
फॉरेंसिक टीम ने खंगाला घटनास्थल, पिस्टल और खोखा कब्जे में लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर फॉरेंसिक टीम/फील्ड यूनिट को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस कब्जे में लेकर सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम समेत अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
​एडिशनल सीपी साउथ वसंत कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र महिपाल खेड़ा में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिली थी घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं। ​पुलिस टीम इस बात की गहनता से पड़ताल कर रही है कि कारोबारी युवक के पास अवैध पिस्टल कहां से आई है और उससे जुडे तमाम बिन्दुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।