लखनऊ :
सवाल पूछना महिला पत्रकार कोपड़ा भारती,गवानी पड़ी नौकरी।।
अजय राय ने योगी सरकार पर साधा निशाना।
दो टूक : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेसवार्ता में सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव को कथित तौर पर नौकरी से हाथ धोना पड़ा। भाजपा कार्यालय में घेरकर धमकाने और बुलडोजर कार्रवाई का खौफ पैदा किए जाने के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व अजय राय ने योगी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा मुख्यमंत्री सत्ता के मद में चूर हैं और सवाल पूछने वालों को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे है।
विस्तार :
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मुख्यमंत्री से सवाल पूछने का जवाब देने के बजाय महिला पत्रकार के पीछे खुफिया तंत्र (एलआईयू) लगा देना, उसका काम छीन लेना और उसे धमकियों के बीच असुरक्षित महसूस कराने की स्थिति पैदा करना लोकतंत्र के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री सत्ता के मद में चूर हैं और सवाल पूछने वालों को डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि महिला पत्रकार के साथ कथित तौर पर हुआ यह व्यवहार उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की स्थिति पर बड़ा सवाल है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार के ‘सुशासन’ के दावों के पीछे तानाशाही का चेहरा छिपा हुआ है।
अजय राय ने कहा कि यह केवल एक पत्रकार का मामला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार है। सवाल पूछने की इतनी कठोर सजा यह संदेश देती है कि सरकार अपने खिलाफ उठने वाली निष्पक्ष आवाजों को दबाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पत्रकारों के खिलाफ होने वाले किसी भी लोकतंत्र विरोधी कृत्य का पुरजोर विरोध करती है और पीड़ित पत्रकार दिव्या श्रीवास्तव के साथ मजबूती से खड़ी है।
