सोमवार, 21 सितंबर 2026

लखनऊ :प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट,चाकू समेत दोनों गिरफ्तार।।||Lucknow:A wife, along with her lover, stabbed her husband to death; both were arrested with the knife.||

शेयर करें:
लखनऊ :
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट,चाकू समेत दोनों गिरफ्तार।।
●प्रेम संबंध में पति कांटा बना तो पत्नी ने प्रेमी संग रची खूनी साजिश,पुलिस ने किया खुलासा।
दो टूक :राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर क्षेत्र में हुई रामबाबू मौर्य की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है अवैध प्रेम संबंध में पति के बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है।
विस्तार : 
DCP साउथ मो० मुश्ताक ने जानकारी देते हुए बताया कि 13/14 सितंबर की रात रामबाबू मौर्य की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई श्याम बाबू मौर्य की तहरीर पर थाना कृष्णानगर में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित कर करीब 180 से 200 सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, मैनुअल जांच और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद ली। जांच के दौरान नीरज मौर्या और मृतक की पत्नी पुष्पा मौर्या की भूमिका सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पुष्पा के अपने रिश्तेदार नीरज मौर्या से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी पति रामबाबू को होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था और नीरज का घर आना-जाना भी बंद हो गया था। इसके बाद दोनों ने रामबाबू को रास्ते से हटाने की कथित तौर पर साजिश रची।
साजिश के तहत पहले रामबाबू की मोटरसाइकिल गायब कराई गई और बाद में नीरज ने ही मोटरसाइकिल बरामद कराने में मदद कर उसका विश्वास दोबारा हासिल कर लिया। इसके बाद नीरज का रामबाबू के घर आना-जाना फिर शुरू हो गया।
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन पुष्पा ने पति को बालाजी दर्शन के लिए जाने की बात कहकर घर से बाहर जाने का बहाना बनाया। इसी दौरान नीरज ने रामबाबू को पार्टी के बहाने कृष्णानगर बुलाया और शराब पिलाई। मौका मिलते ही नीरज ने घरेलू चाकू से रामबाबू के गले पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
हत्या के बाद आरोपी ने मृतक के भाई को भी कथित तौर पर झूठी सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस को शक न हो, इसके लिए पुष्पा वापस लौटकर मृतक के परिजनों के साथ मौजूद रही।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार नीरज मौर्या का वर्ष 2018 में कानपुर नगर के बिठूर थाने में हत्या से संबंधित मुकदमा दर्ज होना भी सामने आया है।
●गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता -
नीरज मौर्या, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी पैगूपुर नया पुरवा, थाना बिठूर, कानपुर नगर।
पुष्पा मौर्या, उम्र करीब 30 वर्ष, पत्नी मृतक रामबाबू मौर्या, निवासी गोला कुआं, थाना काकोरी, लखनऊ।
●बरामदगी: हत्या में प्रयुक्त एक चाकू।
कृष्णानगर पुलिस टीम ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
आरोपी महिला ने की थी लव मैरिज  आरोपी युवक गर्लफ्रेंड की हत्या के आरोप मे जा चुका है जेल।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार मृतक की पत्नी पुष्पा मौर्या ने रामबाबू से लव मैरिज की थी जिससे दो बच्चियां है एक 8 वर्ष दूसरी दस साल की है। वहीं आरोपी प्रेमी युवक  नीरज मौर्य 2018 में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या के मामले में बिठुर कानपुर से जेल जा चुका है 2024 में जेल से छूटने के बाद लखनऊ में मृतक रामबाबू से दोस्ती हुई थी।