सोमवार, 28 सितंबर 2026

लखनऊ : जबरेला पुल से युवक के नदी में कूदने की सूचना से मचा हड़कंप।।||Lucknow: There was a stir after news of a young man jumping into the river from Jabrela bridge.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जबरेला पुल से युवक के नदी में कूदने की सूचना से मचा हड़कंप।।
पुलिस मौके पर पहुंची, पूछताछ में नहीं हुई घटना की पुष्टि; जांच में जुटी पुलिस।।
दो टूक : लखनऊ मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरेला पुल पर रविवार शाम एक अज्ञात युवक के नदी में कूदने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुल पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने युवक को पुल से नदी में कूदते हुए देखने की पुष्टि नहीं की।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के मुताबिक, शाम करीब पांच बजे पुलिस को एक अज्ञात युवक के जबरेला पुल से नदी में कूदने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को ऐसा कोई साक्ष्य भी नहीं मिला, जिससे युवक के नदी में कूदने की पुष्टि हो सके।
फिलहाल पुलिस सूचना की सत्यता की जांच कर रही है और आस-पास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।