सोमवार, 28 सितंबर 2026

लखनऊ : बेहता नाले मे डूबा मजदूर हुई मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।||Lucknow: A laborer drowned in a drain and died; divers recovered his body.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बेहता नाले मे डूबा मजदूर हुई मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।
दो टूक : लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के बाकीनगर गांव में बेहता नाले के बाढ़ के पानी में नहाते समय डूबे 35 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक, बाकीनगर निवासी मुफीस (35) पुत्र स्व. बाबू शेख रविवार शाम करीब आठ बजे बेहता नाले के बाढ़ के पानी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही रहीमाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई।
पुलिस के प्रयास तथा प्राइवेट गोताखोर विजय कश्यप और उनकी टीम के सहयोग से काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद कर लिया गया। मृतक मजदूरी का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा समेत अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।