गोंडा-
जिले में अर्बन चक्रवात ने किसानों की कमर को तोड़कर रख दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित किसानों के लिए क्षतिपूर्ति मुआवजे का ऐलान किया है। ऐसे मे कर्नलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने राजस्व टीम के साथ तूफान प्रभावित गांव में पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें चेक वितरित किया। इसी तूफान में करनैलगंज तहसील के दर्जनों अधिवक्ताओं के चेंबर आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे मे विधायक अजय सिंह ने तहसील पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद विधायक अजय सिंह त्योंरासी सहित कई गांव में पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि योगी सरकार उनके साथ है। कहा कि जल्द ही नुकसान का आकलन कराकर किसानों को सरकार द्वारा मुआवजा दिया जाएगा।
