लखनऊ :
पुलिस ने तीन चोरो को गिरफ्तार,चोरी का माल बरामद, बाल अपचारी संरक्षण मे।।
दो टूक : लखनऊ के थाना बंथरा पुलिस टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ई-रिक्शा का चार्जर और चोरी किए गए बिजली के तार बरामद किए हैं।
विस्तार :
थाना बंथरा इस्पेक्टर के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अम्बरपुर बंथरा निवासी विकास साहू के ई-रिक्शा का चार्जर चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर बिजली के तार और अन्य सामान चोरी करने की घटना भी सामने आई थी।
घटनाओं के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की थीं। तकनीकी साक्ष्य, मैनुअल सूचना और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने आलोक रावत (19), शिवा (19) और विशाल मौर्या (21) को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी आपस में दोस्त हैं और अपने शौक व खर्च पूरे करने के लिए मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों ने गोल्डन सिटी में निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर बिजली के तार चोरी करने तथा इसके बाद ई-रिक्शा का चार्जर चोरी करने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जबकि बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
अनावरण किए गए मुकदमे
मु0अ0सं0 320/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस।
मु0अ0सं0 263/2026, धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस।
बरामदगी: एक ई-रिक्शा चार्जर और चोरी किए गए बिजली के तार।
