लखनऊ :
तेलीबाग चौराहे पर नगर निगम के डंपर ने मजदूर को रौंदा, मौके पर मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र तेलीबाग चौराहे पर रविवार सुबह मजदूरी के लिए खड़े मजदूरों के बीच नगर निगम के डंपर ने एक मजदूर को रौंदते भाग निकला। हादसे में मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और छानबीन मे जुटी हुई है।
विस्तार :
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार 20 सितंबर 2026 को करीब सुबह 9 बजे 112 नंबर पर सूचना मिली कि तेलीबाग चौराहे स्थित शनि मंदिर के पास मजदूरी के लिए मजदूर खड़े थे। इसी दौरान नगर निगम लखनऊ के डंपर संख्या UP 35 T 2143 ने एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। उसके दाहिने हाथ पर ‘विमलेश’ नाम गुदा हुआ पाया गया है, जिसके आधार पर पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया और कुछ दूरी पर डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस स्थानीय चालक की मदद से डंपर को थाने लाने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच में जुटी है।
●घटना स्थल की वीडियो - - भीड़ हटाती पुलिस।
