रविवार, 20 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,हालत गंभीर—लखनऊ रेफर।||Sultanpur:An uncontrolled dumper crushed a biker; his condition is critical and he has been referred to Lucknow.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार को रौंदा,हालत गंभीर—लखनऊ रेफर।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना बल्दीराय क्षेत्र के पारा बाजार चौकी अंतर्गत सेमरा गांव में रविवार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अरशद पुत्र असीर (26), निवासी चक कारीभीट गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा गुप्ता बीज भंडार के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पारा बाजार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त डंपर को कब्जे में ले लिया। गंभीर हालत में घायल अरशद को बेहतर उपचार के लिए निजी वाहन से लखनऊ रेफर किया गया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी है।