बुधवार, 16 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :खून से लिखा खत, यूजीसी के खिलाफ हुंकार! जयसिंहपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन।।||Lucknow: A hotel employee died tragically after falling from the fifth floor in Charbagh.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
खून से लिखा खत, यूजीसी के खिलाफ हुंकार! जयसिंहपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन।।
यूजीसी हटाओ अभियान को लेकर जयसिंहपुर तहसील में जोरदार प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
दो टूक : खून से लिखा पत्र सौंपकर प्रदर्शनकारियों ने जताया आक्रोश, यूजीसी के नियमों पर पुनर्विचार की उठाई मांग
सुल्तानपुर। जयसिंहपुर तहसील परिसर में बुधवार को ‘यूजीसी हटाओ अभियान’ को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी की व्यवस्था और नए नियमों को लेकर जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान लोगों में खासा आक्रोश नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी से संबंधित नियमों पर गंभीरता से पुनर्विचार किया जाए और उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाया जाए।
खून से लिखा पत्र सौंपकर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान अभियान से जुड़े लोगों ने खून से लिखा पत्र भी एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने इसे अपनी मांगों के प्रति गंभीरता और भावनात्मक विरोध का प्रतीक बताया। खून से लिखे पत्र के जरिए प्रदर्शनकारियों ने शासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाते रहेंगे और जब तक उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा।
इस दौरान विपिन तिवारी, कटका क्लब, सौरभ मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।