रविवार, 27 सितंबर 2026

लखनऊ : भारी बारिश ने तीन कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबे मवेशी और गृहस्थी का सामान।।||Lucknow: Heavy rains caused the collapse of three mud houses, burying cattle and household goods under the debris.||

शेयर करें:
लखनऊ :
भारी बारिश ने तीन कच्चे मकान ढहे, मलबे में दबे मवेशी और गृहस्थी का सामान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ समेत देश के अधिकांश हिस्सों में चार दिनों से हो रही अर्नब चक्रवाती मूसलाधार बारिश ने कच्चे मकानों के लिए आफत खड़ी कर दी है। कही सड़कों पर पेड़ बिजली खम्भे गिरकर आवागमन बाधित किया, तो कही गरीबों का कच्चा घर गिरकर गृहस्थी तहसनहश हो गई। तूफानी बारिश मे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद सूचना मिलते ही मौके पर पहुचकर राहत बचाव मे जुट जा रहा है।
विस्तार :
लखनऊ के निगोहां क्षेत्र के डिघारी गांव में शनिवार सुबह मजदूर जगतपाल की कच्ची कोठरी अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे के वक्त परिवार के लोग बाहर बरामदे में मौजूद थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि कोठरी में बंधे तीन मवेशी मलबे में दबकर घायल हो गए। अनाज, भूसा समेत घरेलू सामान भी मलबे में दबकर खराब हो गया।
कुछ देर बाद पड़ोसी विमल सिंह के कमरे की दीवार भी बारिश के चलते ढह गई। दीवार गिरने से फ्रिज, कूलर, बक्सा समेत अन्य गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया।
इसी तरह उतरावां मजरा शेखनखेड़ा गांव में मजदूर पवन की कच्ची कोठरी की छत भी बारिश के चलते भरभराकर गिर गई। छत के नीचे रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि तीनों घटनाओं में कोई व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।
●एसडीएम आकाश सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कच्चे मकानों के गिरने की सूचना मिली है। राजस्व टीमों को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया गया है। नियमानुसार पीड़ित परिवारों को जल्द क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
◆तूफानी बारिश से नाल और सड़क हुए जलमग्न।।
तूफानी बारिश के चलते शनिवार को आशियाना पासी किला चौराहे समेत जगह-जगह जलभराव की स्थिति भयानक बन गई। सड़क और नाला एक समान नजर आने लगा,सड़कों चलना जान जोखिम मे डालना बन गया। फिलहाल इस बार कोई जानहानि नही हुई।
वही मोहनलालगंज तहसील परिसर, डाकघर और कालेबीर बाबा मंदिर परिसर समेत कई दुकानों के बेसमेंट में बारिश का पानी भर गया।
एसबीपी कॉलोनी की सड़क जलभराव के चलते तालाब में तब्दील हो गई। कई फीट पानी भरने से आसपास के घरों में भी पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर नगर पंचायत की टीम ने कर्मचारियों को मौके पर लगाकर ट्यूबवेल के माध्यम से तहसील परिसर में जमा पानी की निकासी कराई।