रविवार, 27 सितंबर 2026

लखनऊ : बहू ने ससुरालीजनों पर दर्द कराया FIR,5 लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप।।Lucknow: Daughter-in-law files FIR against in-laws, accuses them of throwing her out of the house for not fulfilling their demand of Rs 5 lakh.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बहू ने ससुरालीजनों पर दर्द कराया FIR,5 लाख की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने का आरोप।
दो टूक : लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के सिंधु नगर में रहने वाली विवाहिता ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गालीगलौज व मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा स्थानीय थाने में लिखित तहरीर दी है । पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी है ।
विस्तार :
मूलरूप से संतकबीर नगर के खलीलाबाद की रहने वाली वसुंधरा पुत्री जगन्नाथ कृष्णानगर थाना क्षेत्र के सिंधु नगर में रहती है । वसुंधरा की माने तो नवंबर 2021 में उसने जनपद फर्रुखाबाद के शमशाबाद स्थित ओलियापुर भगवंत मंझना निवासी अंकित यादव पुत्र अवधेश कुमार संग लखनऊ के अलीगंज स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह कर पति अंकित यादव ने संग विकास नगर में किराए के कमरे में रहने लगी । शादी के कुछ समय बाद पीड़िता ने पति पर फरूखाबाद स्थित ससुराल ले चलने का दबाव बनाया तो मार्च 2026 में पति अंकित उसे अपने पैतृक गांव ले गया, जहां ससुरालियों ने उसका विरोध कर दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी । मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता संग गाली गलौज व मारपीट करने लगे । पीड़िता के इंकार पर मार्च 2026 में ही ससुरालियों ने उसे घर से निकाल पांच लाख रुपये लाने पर ही ससुराल वापस लौटने को कहा । ससुरालियों की प्रताड़ना से आहत पीड़िता ने पति अंकित कुमार यादव, सास ज्ञान देवी, जेठ अर्पित यादव समेत घर के नौकर के विरुद्ध स्थानीय कृष्णानगर कोतवाली में लिखित नामजद शिकायत दी । पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार शाम पति समेत ससुरालियों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, गाली गलौज, मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है ।