शनिवार, 26 सितंबर 2026

लखनऊ : शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पंप पर लगी आग,बाल-बाल बचे कर्मचारी।।Lucknow: A short circuit caused a fire at a petrol pump; employees narrowly escaped.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शॉर्ट सर्किट से पेट्रोल पंप पर लगी आग,बाल-बाल बचे कर्मचारी।।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ के कोतवाली आलमबाग क्षेत्र के चंदर नगर एसबीआई रोड स्थित कोहली एंड संस पेट्रोल पंप में शनिवार दोपहर एयर चैम्बर में भरे पानी को निकालते वक्त शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई । पेट्रोल पंप कर्मियों ने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को देकर मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरण की सहायता से आग पर काबू पा लिया । घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई ।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना आलमबाग क्षेत्र के चंदर नगर एसबीआई रोड पर स्थित कोहली एंड संस पेट्रोल पंप पर शनिवार दोपहर लगभग 1:30 बजे डीजल टैंक के बगल में स्थित एयर चैंबर में बरसात का पानी घुस गया, जिसे पेट्रोल पंप कर्मचारी बाल्टी से बाहर निकाल रहे थे । इसी दौरान शॉर्ट सर्किट होने पर लोहे की रॉड से चिंगारी निकली और आग लग गई । पेट्रोल कर्मियों ने मामले की सूचना अग्निशमन विभाग समेत पुलिस कंट्रोल रूम को देकर मौके पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की सहायता से तत्काल आग को बुझा आग पर काबू पा लिया । घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन एक कर्मचारी सूरज का हाथ मामूली रूप से झुलस गया, जिसे पेट्रोल पंप कर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया । घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि व बड़ा नुकसान नहीं हुआ ।