बुधवार, 30 सितंबर 2026

लखनऊ : दबंगों ने बस यात्रियों पर धारदार हथियार से किया हमला,यात्री घायल।||Lucknow: Bullies attacked bus passengers with sharp weapons, injuring one passenger.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
दबंगों ने बस यात्रियों पर धारदार हथियार से किया हमला,यात्री घायल।
दो टूक : लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र के बसेना गांव में रास्ता खाली कराने को लेकर बस यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने बस चालक व यात्रियों से मारपीट के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पांच अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम थाना महिगवां क्षेत्र ग्राम बीबीपुर से करीब 50 यात्री बस संख्या UP-32-LN-2467 से मनौना धाम जा रहे थे बसेना गांव में नहर पटरी के किनारे छोटा हाथी वाहन संख्या UP32EN0832 खड़ा कर उसमें केला लादा जा रहा था, जिससे रास्ता अवरुद्ध था। बस चालक और यात्रियों द्वारा रास्ता खाली कराने को कहने पर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सन्दीप कुमार उर्फ नेता, मनीष कुमार, प्रदीप और विद्या सागर समेत अन्य लोगों ने बस चालक व यात्रियों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुमित कुमार (25) और शुभम राजपूत (22) गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं राम चंद्र, अमन, संतोष कुमार, सतीश कुमार और अवध नरेश को भी चोटें आई हैं। घटना सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची आनन फानन मे घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और मौके से कुछ लोगों को हिरासत मे लेकर पूछताछ शुरु कर दी।
मामले में बस चालक की तहरीर पर  महिगवां पुलिस ने मु0अ0सं0 0154/2026 के तहत धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 118(1), 109 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
●हिरासत में लिए गए आरोपी -1. सन्दीप कुमार उर्फ नेता पुत्र स्व. सीताराम, उम्र 36 वर्ष। 2. मनीष कुमार पुत्र सुखदेव, उम्र 24 वर्ष। 3. प्रदीप पुत्र बैरागी, उम्र 36 वर्ष।
4. विद्या सागर पुत्र श्याम लाल, उम्र 26 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम बसेना, थाना महिगवां, जनपद लखनऊ।
●गंभीर रूप से घायलः-1. सुमित कुमार पुत्र राम नरेश राजपूत, उम्र 25 वर्ष।
2. शुभम राजपूत पुत्र राम नरेश, उम्र 22 वर्ष।दोनों गंभीर घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
●घटना मे सामान्य रूप से घायलः-
1. राम चंद्र पुत्र राज किशोर, उम्र 50 वर्ष।
2. अमन पुत्र अवध नरेश, उम्र 22 वर्ष।
3. संतोष कुमार पुत्र महेश, उम्र 45 वर्ष।
4. सतीश कुमार पुत्र श्रीराम, उम्र 32 वर्ष।
5. अवध नरेश पुत्र जुगराज, उम्र 48 वर्ष।
   सभी निवासीगण ग्राम बीबीपुर, थाना महिगवां, लखनऊ।
●DCP नार्थ अमित कुमार आनंद की बाइट--