गौतमबुद्धनगर:‘स्कूल ठीक करो’ अभियान लेकर नोएडा पहुंची CJP, सौरभ दास ने सरकारी स्कूलों का किया जमीनी ऑडिट!!
दो टूक//नोएडा। उत्तर प्रदेश के सबसे समृद्ध शहरों में शामिल नोएडा में सरकारी स्कूलों की जमीनी हकीकत जानने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत स्कूलों का ऑडिट शुरू किया है। इसी अभियान के तहत CJP प्रवक्ता सौरभ दास अपनी टीम के साथ नोएडा पहुंचे और सरकारी स्कूलों की स्थिति का जायजा लिया।
CJP की ओर से 15 अगस्त से ‘School Theek Karo’ अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी समस्याओं को मौके पर जाकर जांचा जा रहा है। टीम स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, कक्षाओं, फर्नीचर और भवन की स्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा ले रही है।
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान लेकर नोएडा पहुंची CJP के तहत सौरभ दास ने अपनी टीम के साथ सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को करीब से देखा गया। CJP का कहना है कि सरकारी स्कूलों की स्थिति का वास्तविक आकलन कागजों के बजाय मौके पर जाकर ही किया जा सकता है।
CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ अच्छी बुनियादी सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति केवल सरकार या अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि वहां पढ़ने वाले छात्रों को भी देखनी चाहिए। उन्होंने छात्रों से भी अपने स्कूलों की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को चेक करने की अपील की।
नोएडा जैसे आर्थिक रूप से मजबूत शहर में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल मिलना चाहिए। अभियान के दौरान सामने आने वाली कमियों और स्कूलों की स्थिति के आधार पर CJP आगे की रणनीति तय करेगी।
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के जरिए CJP सरकारी स्कूलों की जमीनी तस्वीर सामने लाने की तैयारी में है। नोएडा में शुरू किए गए इस ऑडिट के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि निरीक्षण के दौरान किन-किन स्कूलों में क्या कमियां सामने आती हैं और उन समस्याओं को दूर करने के लिए संबंधित विभाग की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं।।
