रविवार, 27 सितंबर 2026

गोण्डा- कफन में लिपटा मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच तेज

शेयर करें:
गोंडा- कटरा बाजार थाना क्षेत्र में रविवार को रामापुर घाट पर कफन में लिपटा करीब 80 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घाट पर शव पड़े होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कटरा बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच- पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस द्वारा महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच पड़ताल कर रही है।