गौतमबुद्धनगर: दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार, पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दबोचा!!
दो टूक//ग्रेटर नोएडा, 14 सितंबर 2026। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने और उसकी फांसी लगाकर हत्या किए जाने के मामले में थाना कासना पुलिस ने वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 27 जुलाई 2026 को वादिया ने थाना कासना में तहरीर देकर अपनी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित किए जाने तथा फांसी लगाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 148/2026 के तहत धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कासना पुलिस ने 14 सितंबर को लोकल इंटेलिजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मुकदमे में वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ प्रदीप को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ प्रदीप पुत्र उदय सिंह निवासी ग्राम नौलथा, थाना इसराना, जिला पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मृतका का पति है और उक्त मुकदमे में वांछित चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि मामले में वांछित चल रहे आरोपी सोनू उर्फ प्रदीप की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0 148/2026, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज अधिनियम।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)