बुधवार, 30 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सुमित तंवर ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, नोएडा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रहण की सदस्यता!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सुमित तंवर ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन, नोएडा महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रहण की सदस्यता!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर में संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण जुड़ाव हुआ है। ग्राम बख्तावरपुर, सेक्टर-127 निवासी सुमित तंवर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी का दामन थामा।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, विकास यादव, प्रिंस भाटी, प्रदेश सचिव छात्र सभा अमित बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष छात्र सभा महकार तंवर, ओमपाल राणा, मुकेश यादव, सोनू त्यागी, मोहित गौतम, अरविंद चौहान, मोहम्मद नौशाद और बबली शर्मा सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुमित तंवर क्षेत्र में युवाओं के बीच सक्रिय सामाजिक एवं संगठनात्मक भूमिका निभाने वाले युवा चेहरे के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वर्तमान में वह भारतीय किसान यूनियन अंबावता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। किसान, युवा और क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है।

समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद सुमित तंवर ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

सुमित तंवर ने इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का दिल की गहराइयों से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के PDA परिवार से जुड़कर वह संगठन के लिए पूरी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।।