गोण्डा- रविवार को परसपुर नगर में धूमधाम से गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाला गया। इस दौरान डीजे बाजे के साथ भूतनाथ भगवान भोलेनाथ के गण समेत श्मशान की राख व धुनी रमाते जबरदस्त नृत्य देखने को मिला। चौराहा पर हर हर महादेव व गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयकारे हर पल गूंजते रहे। आज परसपुर चौक बाजार से शुरू शोभायात्रा ब्रह्मदेव स्थान, आटा मड़हा, परसपुर चौराहा, थाना ब्लाक से वापस होकर भौरीगंज स्थित सरयू नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिये पहुंची। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालु गणपति भजन व गीतों पर थिरकते हुए आगे बढ़े। शांति व सुरक्षा के दृष्टिगत भरपूर महिला पुरूष पुलिस फोर्स की मुस्तैदी रही।