सोमवार, 21 सितंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: रबूपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर, चोरी की दो बाइक समेत तमंचा-कारतूस बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: रबूपुरा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर बाइक चोर, चोरी की दो बाइक समेत तमंचा-कारतूस बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर। थाना रबूपुरा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशादेही से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद करने के साथ-साथ .315 बोर का अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को थाना रबूपुरा पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए मिर्जापुर कट से सेक्टर-18 जाने वाली सड़क से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि पुत्र भूप सिंह, उम्र 19 वर्ष तथा विशाल पुत्र मुरली शर्मा, उम्र 20 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम अमीपुर बांगर, थाना ककोड़, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशादेही से चोरी की दो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इसके अलावा उनके पास से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा बरामद दोनों मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता के संबंध में भी जांच की जा रही है।

इस मामले में थाना रबूपुरा पुलिस ने मु0अ0सं0 204/2026, धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25(2), 4/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:
• चोरी की 02 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल
• 01 अवैध तमंचा .315 बोर
• 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
• 01 अवैध चाकू

थाना रबूपुरा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में वाहन चोरी और अवैध हथियारों से जुड़े मामलों पर शिकंजा कसने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।।