गोंडा- कटरा बाजार मार्ग पर स्थित चंदवतपुर घाट इन दिनों टेढ़ी नदी के उफान के चलते खतरे के दायरे में है। नदी का पानी बढ़ने से पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजर रहा है। इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पुल पार करने को मजबूर हैं। पानी के तेज बहाव के बीच दोपहिया और अन्य वाहन चालक भी पुल से गुजरते नजर आ रहे हैं। इस तरफ से एम्बुलेंस, पुलिस वाहन सहित अन्य राहगीर जान जोखिम में डालकर गुजर रहे है। स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका भी बनी हुई है। क्षेत्र के कुछ लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और पानी का बहाव कम होने तक आवागमन रोकने की मांग की है।