ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर कलेक्ट्रेट में सांप निकलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: सूरजपुर कलेक्ट्रेट में सांप निकलने से मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब परिसर में अचानक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में हलचल मच गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया।

सांप निकलने की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और कलेक्ट्रेट परिसर में उसकी तलाश शुरू की। टीम ने काफी देर तक अलग-अलग स्थानों पर सघन रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान सांप को पकड़ने के प्रयासों को देखने के लिए कलेक्ट्रेट में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों की भीड़ भी जुट गई।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद सांप को कलेक्ट्रेट परिसर से बाहर ले जाकर सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। सांप के पकड़े जाने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और स्थिति सामान्य हो गई।

बताया गया कि सांप निकलने की खबर तेजी से परिसर में फैल गई थी, जिसके चलते काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, रेस्क्यू टीम की तत्परता से सांप को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित पकड़कर उसके प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया गया। मामला सूरजपुर स्थित जिला कलेक्ट्रेट परिसर का है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें