सोमवार, 14 सितंबर 2026

आजमगढ़ : पूर्वांचल की मिट्टी से निकले दिनेश कान्त यादव, संघर्ष और सेवा को बनाया पहचान

शेयर करें:

 नवोदय से दिल्ली विश्वविद्यालय तक का सफर, वकालत के साथ सामाजिक सेवा में भी दिनेश कांत रहते हैं सक्रिय
   ।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
  दो टूक ,आजमगढ़ । पूर्वांचल की धरती ने राजनीति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में अनेक प्रतिभाएं दी हैं। इसी क्रम में आजमगढ़ जिले से जुड़े दिनेश कान्त यादव का नाम भी सामने आता है। पूर्व सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेश ने शिक्षा और सामाजिक सरोकारों के साथ अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास किया है।
जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर ,आजमगढ़ से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से उच्च शिक्षा हासिल की। उनके शैक्षिक सफर में बीए ऑनर्स, एमए, एमबीए, बीएड, एलएलबी और ग्रामीण विकास जैसी पढ़ाई शामिल है।
शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने वकालत को पेशे के रूप में चुना। जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहने के साथ वह शिव मंदिर और हनुमान मंदिर ट्रस्ट, भादी के अध्यक्ष के रूप में भी धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते हैं।

कोरोना काल में सेवा का दावा
वर्ष 2020 के कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में जरूरतमंद परिवारों तक राशन और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचाने का दावा भी दिनेश से जुड़े लोग करते हैं। बताया जाता है कि उस दौर में शाहगंज समेत पूर्वांचल के कई इलाकों में लोगों की मदद के लिए खाद्यान्न वितरित किया गया।
कानूनी लड़ाई भी रही चर्चा में
दिनेश कान्त यादव के जीवन का एक महत्वपूर्ण अध्याय वर्ष 2020 में सामने आया, जब उनके खिलाफ बदलापुर पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उनके पक्ष की ओर से इसे गलत और राजनीतिक प्रतिशोध से जुड़ी कार्रवाई बताया गया। लंबे कानूनी संघर्ष के बाद 17 अक्टूबर 2020 को जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश से गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई समाप्त किए जाने की बात सामने आई।
इस घटनाक्रम को दिनेश के समर्थक उनके संघर्ष और कानूनी अधिकारों की लड़ाई के उदाहरण के रूप में देखते हैं।
दिनेश कान्त यादव की कहानी शिक्षा, वकालत, सामाजिक सेवा और राजनीतिक-सामाजिक सक्रियता के मेल की कहानी के रूप में प्रस्तुत की जाती है। पूर्वांचल में युवाओं के बीच उनकी सक्रियता को लेकर समर्थकों को उनसे आगे भी सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में भूमिका की उम्मीद है।