सोमवार, 21 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर :बिसुही नदी में मिले पशुओं के कटे सिर, पुलिस जांच में जुटी।।||Ambedkar Nagar:Severed animal heads found in the Bisuhi River; police investigating.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
बिसुही नदी में मिले पशुओं के कटे सिर, पुलिस जांच में जुटी।।
●घटना बनी चर्चा का विषय,तरह तरह की चर्चा।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के थाना महरुआ एवं थाना भीटी की सीमा पर स्थित नारायनपुर घाट के पास रविवार को बिसुही नदी में कुछ पशुओं के कटे हुए सिर तैरते मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई।सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और नदी से पशुओं के अवशेषों को बाहर निकलवाया।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार, रविवार को पीआरवी के माध्यम से नदी में पशुओं के कटे हुए सिर तैरते दिखाई देने की सूचना प्राप्त हुई थी।सूचना पर थाना महरुआ थानाध्य एवं कोतवाली भीटी प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।नदी से बाहर निकाले गए गोवंशों की तरह दिखते अवशेष कई दिन पुराने होने के कारण सड़-गल गए थे,जिससे उनकी स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी,मौजूदा भीड़ ने नीलगाय और गोवंश के रूप में पहचान की।मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई। पुलिस ने प्रकरण से संबंधित उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों को संकलित करते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना भीटी पुलिस द्वारा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।◆ क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकान्त मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।