सोमवार, 21 सितंबर 2026

गोण्डा- झंझरी ब्लाक के प्रावि0 परेड सरकार में हुई चोरी, पुलिस जांच शुरू

शेयर करें:
गोण्डा।
झंझरी ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्द्यालय परेड सरकार में चोरी की घटना हुई है। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका रीना यादव ने इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और पुलिस को दी है। पुलिस ने सोमवार को स्कूल में पहुंचकर जांच पड़ताल की है। प्रधानाध्यापिका ने दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि रविवार अवकाश के बाद अगले दिन 21 सितम्बर को सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो वहां रसोइया कांति देवी किचेन का दरवाजा खोलने गई। मौके पर देखा गया कि किचेन का कुंडा टूटा है और उसमें लगा ताला नीचे गिरा पड़ा है। उनके द्वारा दिये गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि किसी ने किचेन का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और स्कूल का गैस सिलेंडर चुराकर ले जाने में सफल रहा। फिलहाल चोरी के मामले की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जा रही है।