बुधवार, 23 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर : नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी घर से गिरफ्तार,भेजा गया जेल।Ambedkar Nagar: The accused wanted for raping a minor was arrested from his home and sent to jail.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी घर से गिरफ्तार,भेजा गया जेल।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रामलिखित उर्फ नितिन निवासी चन्दौका बघुआ, थाना भीटी ने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत भीटी पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी रामलिखित उर्फ नितिन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में हेड कांस्टेबल तेज बहादुर, अत्र कुमार, राहुल यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।