बुधवार, 23 सितंबर 2026

गोण्डा : करनैलगंज में छात्र से शिक्षक बने नवीन गुप्ता, उसी कॉलेज में मिली शिक्षक की नौकरी।।||Gonda: Naveen Gupta, a student-turned-teacher in Karnailganj, landed a teaching job at the same college.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
करनैलगंज में छात्र से शिक्षक बने नवीन गुप्ता, उसी कॉलेज में मिली शिक्षक की नौकरी।।
तीन पीढ़ियों से कन्हैयालाल इंटर कॉलेज से जुड़ा परिवार।।
।।संवाददाता—वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोंडा जनपद के करनैलगंज क्षेत्र बालूगंज निवासी नवीन गुप्ता ने टीजीटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने परिवार और कन्हैयालाल इंटर कॉलेज दोनों का गौरव बढ़ाया है। नवीन को उसी कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में शिक्षक पद पर नियुक्ति मिली है, जहां उन्होंने कभी छात्र बनकर शिक्षा हासिल की थी।
नवीन के पिता नंद किशोर गुप्ता इसी विद्यालय में वरिष्ठ बाबू के पद पर कार्यरत हैं। बेटे की नियुक्ति की प्रक्रिया स्वयं पूरा करना उनके लिए बेहद भावुक और गौरवपूर्ण क्षण रहा। बचपन से शिक्षक बनने का सपना देखने वाले नवीन ने संकल्प लाइब्रेरी में नियमित और गहन अध्ययन कर अपने लक्ष्य को हासिल किया।
नवीन इससे पहले भी NDA, JRF, LT ग्रेड और KVS में PGT जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता हासिल कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि की खास बात यह है कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियों का रिश्ता इसी विद्यालय से रहा है। उनके बाबा इसी कॉलेज में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता रहे, जबकि छोटे बाबा गणित विषय के प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजाराम ने नवीन का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं पुराने साथियों राजकुमार, अंकित, महेश पांडेय, दीपक, बबलू और शैलेन्द्र ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
नवीन की कहानी मेहनत, लगन और संकल्प की ऐसी मिसाल है, जिसमें जिस विद्यालय में कभी छात्र बनकर पढ़ाई की, उसी विद्यालय में शिक्षक बनकर लौटने का सपना सच हो गया।