मुजफ्फरनगर: खतौली में महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कसा शिकंजा!!
दो टूक//मुजफ्फरनगर। खतौली में महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की थी, जिसके बाद बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
बताया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करता हुआ दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद थाना खतौली पुलिस को महिला की ओर से तहरीर प्राप्त हुई। पुलिस ने मामले में तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को आरोपी भूरा उर्फ कामिल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी भूरा उर्फ कामिल पुत्र इलियास, निवासी इस्लामाबाद भूड़, कस्बा एवं थाना खतौली, मुजफ्फरनगर, उम्र करीब 35 वर्ष है। आरोपी के खिलाफ थाना खतौली में मु0अ0सं0 312/2026, धारा 74 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को कानून के शिकंजे में लिया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल मुनीश शर्मा, कांस्टेबल श्यौवीर तेवतिया, कांस्टेबल विवेक कुमार और हेड कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।।
