बुधवार, 23 सितंबर 2026

लखनऊ : जापान से लखनऊ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने देखा कैंसर संस्थान,प्रोटॉन थेरेपी पर बढ़ी उम्मीद।।||Lucknow: A delegation from Japan visited the Cancer Institute in Lucknow, raising hopes for proton therapy.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जापान से लखनऊ पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने देखा कैंसर संस्थान,प्रोटॉन थेरेपी पर बढ़ी उम्मीद।।
दो टूक : कल्याण सिंह अति विशिष्ट कैंसर संस्थान, लखनऊ में बुधवार को जापान से आए दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल Mr. Bato एवं Mr. Yuji ने दौरा किया। यह दौरा उत्तर प्रदेश सरकार और जापान सरकार के संयुक्त सहयोग से संस्थान में प्रस्तावित प्रोटॉन थेरेपी सुविधा की स्थापना के संबंध में किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान में उपलब्ध अत्याधुनिक कैंसर उपचार एवं जांच सुविधाओं, चिकित्सा उपकरणों तथा उपचार व्यवस्था का जायजा लिया और संस्थान की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।
संस्थान के निदेशक प्रो. एम.एल.बी. भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि कैंसर संस्थान में प्रोटॉन थेरेपी की स्थापना विश्वस्तरीय कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। उत्तर प्रदेश-जापान सहयोग से प्रदेश के कैंसर मरीजों को अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराने की नई संभावनाएं विकसित होंगी।
प्रतिनिधिमंडल ने संस्थान की चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्था की सराहना की। साथ ही प्रस्तावित प्रोटॉन थेरेपी सुविधा को लेकर आगे की संभावनाओं और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।