ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा और चाकू बरामद!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: इकोटेक-3 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार, पिस्टल-तमंचा और चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .30 बोर पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी ग्राम सादुल्लापुर के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के माध्यम से मिली सूचना के आधार पर इकोटेक-3 पुलिस ने खैरपुर गोल चक्कर से ग्राम वैदपुरा की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यश नागर पुत्र स्वर्गीय रविन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सादुल्लापुर, कुबेर त्यागी पुत्र ब्रजानंद त्यागी और सागर पुत्र जयप्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक यश नागर की उम्र करीब 23 वर्ष है और वह थाना इकोटेक-3 का हिस्ट्रीशीटर है। कुबेर त्यागी की उम्र करीब 25 वर्ष और सागर की उम्र करीब 24 वर्ष बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि यश नागर के कब्जे से .30 बोर की अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस, कुबेर त्यागी से .315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस, जबकि सागर के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है।

हिस्ट्रीशीटर यश नागर पर कई मुकदमे दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यश नागर के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, अवैध हथियार रखने समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना इकोटेक-3, इकोटेक-1, बिसरख, कासना और सेक्टर-39 थानों में मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें कई मुकदमे आर्म्स एक्ट से संबंधित हैं।

वहीं, कुबेर त्यागी के खिलाफ भी थाना इकोटेक-3 और बिसरख में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सागर के खिलाफ भी थाना इकोटेक-3 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी और इनके इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें