मंगलवार, 15 सितंबर 2026

मऊ :गुमटी की आड़ में चल रही थी अवैध शराब की बिक्री, 39 पौवा बरामद।||Mau:Illegal liquor was being sold under the guise of a stall; 39 quarters were recovered.||

शेयर करें:
मऊ :
गुमटी की आड़ में चल रही थी अवैध शराब की बिक्री, 39 पौवा बरामद।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कसारा मोड़ स्थित एक गुमटीनुमा परचून की दुकान से 39 पौवा देशी शराब बरामद की। टीम ने मौके से शराब बेच रहे आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक सदर मऊ अब्दुल कैस अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कसारा मोड़ पर स्थित गुमटी से अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान टीम ने शराब बेच रहे अरुण सोनकर पुत्र अच्छे लाल सोनकर, निवासी मोहल्ला दोस्तपुरा, कोपागंज को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 39 पौवा अवैध देशी शराब बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद थाना कोपागंज में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी मऊ के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी मोहम्मद असलम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।