ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :जमीन फर्जीवाड़े में फरार पूर्व प्रधान व बेटे पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित।||Lucknow:A reward of 25,000 rupees each has been announced for the absconding former village head and his son in connection with a land fraud case.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
जमीन फर्जीवाड़े में फरार पूर्व प्रधान व बेटे  पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेण्डी में करोड़ों रुपये कीमत की जमीनों के कथित फर्जीवाड़े के मामले में फरार चल रहे सिसेण्डी के पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल उर्फ राजू और उसके बेटे अमन जायसवाल पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। गिरफ्तारी से बच रहे पिता-पुत्र पर डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है।ज्ञात हो सिसेण्डी  गांव की अलग-अलग गाटा संख्याओं की कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में सुरेश कुमार के नाम दर्ज थी। आरोप है कि आरोपियों ने कथित तौर पर सुरेश कुमार के नाम का फर्जी व्यक्ति खड़ा कर जमीन के हिस्सों का दूसरे लोगों के नाम बैनामा करा दिया।मामले में पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल, उसके बेटे अमन जायसवाल और खुद को सुरेश कुमार बताने वाले अज्ञात व्यक्ति समेत छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।फर्जी किसान बनकर जमीन बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।लेकिन जमीन फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल व उसका बेटा अमन फरार हो गया था।डीसीपी मो०मुश्ताक ने बताया फरार जालसाज पिता-पुत्र पर 25-25हजार का ईनाम घोषित किया गया है।वही गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम को लगाया गया है।पुलिस रिकार्ड में फरार पूर्व प्रधान पर 14मुकदमें व बेटे पर तीन मुकदमें दर्ज है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें