ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

उत्तराखंड: लक्सर में गुर्जर समाज की संगोष्ठी में गूंजा सामाजिक भागीदारी का मुद्दा, 27 अक्टूबर की स्वाभिमान रैली में जुटने का संकल्प!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

उत्तराखंड: लक्सर में गुर्जर समाज की संगोष्ठी में गूंजा सामाजिक भागीदारी का मुद्दा, 27 अक्टूबर की स्वाभिमान रैली में जुटने का संकल्प!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//लक्सर, उत्तराखंड, 27 सितंबर 2026। लक्सर स्थित रॉयल पैलेस में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चौधरी के नेतृत्व में गुर्जर समाज की सामाजिक संगोष्ठी एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, सामाजिक अधिकारों, राजनीतिक भागीदारी और विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता संजीव चेयरमैन ने की, जबकि संचालन सुनील मास्टर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशचंद्र भाटी रहे। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सविंद्र भाटी, के.पी. सिंह कसाना, रामकेश चपराना, जगबीर दौला, गौतम बुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी और शशांक भाटी सहित कई पदाधिकारियों एवं वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

संगोष्ठी में डीएनटी यानी विमुक्त जनजातियों से जुड़े मुद्दों तथा रोहिणी आयोग से संबंधित मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने ओबीसी समाज की सरकार में उचित भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि समाज की आबादी और सामाजिक योगदान के अनुरूप प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दे पर समाज को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

गुर्जर समाज के संघर्ष और बलिदान को किया याद

कार्यक्रम में वक्ताओं ने गुर्जर समाज के इतिहास और देश के लिए दिए गए योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और सामाजिक संघर्षों में गुर्जर समाज के अनेक वीरों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस दौरान जोगराज सिंह पवार, रामप्यारी गुजरी, धन सिंह कोतवाल, विजय सिंह पथिक और धोला गुर्जरी जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों के संघर्ष और योगदान का उल्लेख करते हुए नई पीढ़ी को समाज के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने पर जोर दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकता और आपसी सहयोग में निहित है। सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए सभी लोगों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है।

27 अक्टूबर की स्वाभिमान रैली में जुटने का आह्वान

बैठक के दौरान आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाली गुर्जर स्वाभिमान रैली को लेकर भी चर्चा की गई। समाज के लोगों ने हाथ उठाकर रैली में बड़ी संख्या में शामिल होने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एकजुटता का संदेश देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रताप सिंह पवार, देवेंद्र चौधरी, सतीश मास्टर, अमित चौधरी, सुधीर चौधरी, संदीप सिंह, अंकुर चौधरी, राजेंद्र सिंह, सतवीर सिंह, उदयपाल सिंह, पवन सिंह, सतवीर सिंह पवार, अनुराग चौधरी और चंद्रशेखर आजाद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

बैठक का समापन समाज की एकजुटता, सामाजिक अधिकारों और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें