मऊ :
गैंगस्टर एक्ट में 15 हजार का इनामी बदमाश को पुलिस किया गिरफ्तार।
मधुबन पुलिस ने कटघराशंकर मोड़ के पास से दबोचा, पांच मुकदमों में दर्ज है।
दो टूक : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त अहमद उर्फ पिन्टू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन के नेतृत्व में 15 सितंबर को मधुबन पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कटघराशंकर मोड़ के पास घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अहमद उर्फ पिन्टू पुत्र अब्बास, निवासी लखनी मुबारकपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। वह थाना मधुबन में दर्ज मु0अ0सं0 300/2026, धारा 2/3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के मुताबिक अहमद उर्फ पिन्टू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना घोसी में वर्ष 2024 का बीएनएस से संबंधित मुकदमा, थाना मधुबन में वर्ष 2025 का मुकदमा, वर्ष 2026 में गौ हत्या निवारण अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मुकदमा तथा थाना रामपुर में बीएनएस की धाराओं में दर्ज मुकदमा शामिल है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी 15 सितंबर को सुबह 8:25 बजे कटघराशंकर मोड़ के पास से की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)