शनिवार, 12 सितंबर 2026

मऊ : समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें,एक का मौके पर निस्तारण।||Mau: 12 complaints were received during the resolution day, one of which was resolved on the spot.||

शेयर करें:
मऊ : 
समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें,एक का मौके पर निस्तारण।
।।देवेन्द्र कुशव।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना घोसी में थाना समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों ने अपनी समस्याएं पुलिस और राजस्व अधिकारियों के सामने रखीं। घोसी कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें 10 मामले राजस्व विभाग और दो शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित रहीं। पुलिस से जुड़ी एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विस्तार :
क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र भूषण तिवारी और तहसीलदार अनीश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायतों, खासकर भूमि विवाद के मामलों में मौके पर जाकर जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।
क्षेत्राधिकारी सतेन्द्र भूषण तिवारी ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण पूरी निष्पक्षता और समयबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। वहीं तहसीलदार अनीश सिंह ने राजस्व संबंधी मामलों में मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए फरियादियों को समय से न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
इस दौरान अपराध निरीक्षक मोतीलाल पटेल, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, विजयशंकर, हरेन्द्र कुशवाहा, कानूनगो मतीन खान, लेखपाल अरविन्द पांडेय, गौरव राय, नगर पंचायत से शादाब खान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।