मऊ :
मऊ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने निकाली ‘हर घर तिरंगा’ रैली।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को रेलवे स्टेशन मऊ पर आरपीएफ एवं जीआरपी थाना मऊ द्वारा संयुक्त रूप से ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में पुलिसकर्मियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रियों एवं आमजन को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग एरिया एवं स्टेशन परिसर में भ्रमण और फेरी की गई। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त इस आयोजन से रेलवे स्टेशन परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया। अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस को उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने की अपील की।
