बुधवार, 19 अगस्त 2026

मऊ :मारपीट मामले में तीन लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।||Mau:Police arrested three people in connection with a case of assault.||

शेयर करें:
मऊ :
मारपीट मामले में तीन लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरी घाट पुलिस ने मारपीट मामले तीन लोगो को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार:
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट पुलिस को बुधवार को सफलता मिली। पुलिस टीम ने मारपीट व क्रूरता के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को ग्राम चौराडीह से मु0अ0सं0 193/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुभाष चन्द्र पुत्र स्व. कन्हैया लाल, विपिन कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र तथा भानमती पत्नी सुभाष चन्द्र, निवासीगण ग्राम जमीरा चौराडीह, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध थाना दोहरीघाट में धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) एवं 89 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।
गिरफ्तारी दिनांक: 19 अगस्त 2026
गिरफ्तारी स्थल: ग्राम चौराडीह, थाना दोहरीघाट, मऊ
पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 193/2026, धारा 115(2)/352/351(3)/3(5)/89 बीएनएस, थाना दोहरीघाट।