बुधवार, 19 अगस्त 2026

मऊ :राशन कटौती के आरोप में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठा युवक।।||Mau:A young man sat on a protest under the Gandhi statue, alleging ration cuts.||

शेयर करें:
मऊ :
राशन कटौती के आरोप में गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठा युवक।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद घोसी मे राशन में कटौती किए जाने के आरोप को लेकर बुधवार को एक युवक ने घोसी क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना दिया। हाथ में पोस्टर लेकर धरने पर बैठे युवक ने संबंधित अधिकारियों पर शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया।
बताया गया कि दोहरीघाट क्षेत्र के तारनपुर निवासी हिमांशु चौहान पिछले करीब एक वर्ष से राशन वितरण में कटौती किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ।
इसके बाद बुधवार को हिमांशु चौहान मझवारा मोड़ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे पोस्टर लेकर धरने पर बैठ गए। युवक के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अपने साथ घोसी कोतवाली ले गई।
मामले को लेकर युवक ने राशन वितरण व्यवस्था में कथित अनियमितता की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब देखना है कि संबंधित विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।