मऊ :
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रेलर के उड़े परखच्चे,चालक वाहन लेकर फरार।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर शुक्रवार को एक ट्रेलर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के चलते कुछ समय के लिए हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली घोसी क्षेत्र कल्याणपुर के समीप गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर ट्रेलर वाराणसी की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। कल्याणपुर के पास अचानक वह अनियंत्रित होकर एक अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन सड़क पर क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ा हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली प्रभारी रविंद्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हाईवे के किनारे कराया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है तथा टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
