शुक्रवार, 14 अगस्त 2026

सुल्तानपुर : संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा।||Sultanpur: A grand Kalash Yatra was organised on the occasion of Saint Ravidas Jayanti.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा।।
दो टूक : सुलतानपुर जनपद के जयसिंहपुर क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जयंती के द्वितीय दिवस शुक्रवार को मंडल सेमरी के बौरा जगदीशपुर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा सिसौड़ा, गुड़बड़ और चांदपुर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं ने संत रविदास के आदर्शों और उनके समतामूलक संदेश को स्मरण करते हुए यात्रा में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में जिला मंत्री राजेश सिंह, विवेक सिंह, मंडल अध्यक्ष रोहित पांडेय, सभाजीत पांडेय, मंडल महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, गयाप्रसाद गौतम, प्रधान बृजेश सिंह समेत बीडीसी सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस दौरान रामगुलाम गौतम, मिठाई लाल गौतम और रामहित गौतम को अंगवस्त्र व पुष्पमाला पहनाकर तथा संत रविदास की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास का जीवन समानता, सामाजिक समरसता, प्रेम और मानव सेवा की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी ने उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।